आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका, अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 06:40 AM IST

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल हुई। बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया।

google

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के तीन बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के इकबाल सिंह जी को अनुराग ठाकुर ने बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास उनकी गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया।

आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका, अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर देर रात आम आदमी पार्टी की हिमाचल इकाई के संयोजक अनूप केसरी संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना विधानसभा के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामा हैइस मौके पर जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे और अनुराग ठाकुर का कहना है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को यहां पर सम्मान दिया जाता है आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी और आम आदमी पार्टी के इन मजबूत कार्यकर्ताओं के आने से उनके पार्टी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही उनका कहना है कि जैसे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी वही हाल है इनका अब हिमाचल में भी होगा।

End of Feed