Hanuman Idol : 500 साल पुरानी भगवान हनुमान की मूर्ति अब लौटेगी देश, तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई थी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 08:03 AM IST

Hanuman Idol : एएसआई के मुताबिक 9 अप्रैल 2012 को इस मूर्ति को अरियालुर जिले के वेल्लूर गांव में स्थित वर्धराजा पेरूमल मंदिर से चुरा लिया गया। साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया में इमकी नीलामी हुई।

google

नई दिल्ली : तमिलनाडु में करीब एक दशक पहले चोरी हुई भगवान हनुमान की मूर्ति मिल गई है। 14वीं-15वीं शताब्दी की इस प्राचीन मूर्ति को चुराकर तस्करी के जरिए विदेश में बेचा गया था। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि यह मूर्ति विदेश से जल्द भारत लाई जाएगी। 500 साल पुरानी इस मूर्ति को एक व्यक्ति ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खोज निकाली।  

Hanuman Idol : 500 साल पुरानी भगवान हनुमान की मूर्ति अब लौटेगी देश, तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई थी 

केंद्रीय मंत्री ने मूर्ति के बारे में दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने अपने एक ट्वीट में बुधवार को कहा, 'पांच सौ साल पुरानी भगवान हनुमान की कांस्य प्रतिमा को तमिलनाडु के एक मंदिर से चुरा लिया गया था। इसे अब भारत लाया जाएगा। चुराई गई प्रतिमा को अमेरिकी होमलैंड सेक्युरिटी ने प्राप्त किया। यूएस सीडीए ने अब इसे एचसीआई कैनबरा को सौंप दिया है।' रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय धरोहरों को वापस लाने का काम चलता रहेगा। 

End of Feed