100 Crore Covid-19 Vaccination status: भारत ने लगाया कोविड वैक्‍सीनेशन का करोड़वां शतक, दुनियाभर से लगा बधाइयों का तांता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2021, 05:43 PM IST

100 Crore Covid-19 Vaccination : भारत ने कोविड-19 वैक्‍सीनेशन का एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार को 100वीं डोज लगाई गई, जिसके बाद भारत को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।

google

100 Crore Covid-19 Vaccination : कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए भारत ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चीन के बाद भारत अब दुनिया का दूसरा देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्‍सीन की एक अरब से अधिक डोज लोगों को दी जा चुकी है। इस उपलब्धि पर भारत को दुनियाभर से बधाइयां म‍िल रही हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व, विभिन्न विभागों के तालमेल एवं स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रयास के चलते ही यह कीर्तिमान संभव हो सका है। दुनिया के कई देशों ने भी भारत की तारीफ करते हुए इस उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी है।

100 Crore Covid-19 Vaccination status: भारत ने लगाया कोविड वैक्‍सीनेशन का करोड़वां शतक, दुनियाभर से लगा बधाइयों का तांता
Photo Credit: ANI

इजरायल के प्रधामनंत्री नेफ्ताली बेनेट ने पीएम मोदी को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए इन जीवन रक्षक टीकों से पूरी दुनिया को महामारी को हाराने में मदद मिल रही है।

End of Feed