Ghaziabad News: नहर में डूबे व्यक्ति के लिए देवदूत बनें एनडीआरएफ जवान, नब्ज और सांस रुकने के बाद भी बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 11:53 AM IST

Ghaziabad News: मुरादनगर गंगनहर में डूबते हुए एक युवक के लिए एनडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे। पानी में डूब चुके व्‍यक्ति की सांस व नब्‍ज बंद हो चुकी थी, लेकिन जवानों ने अपनी सूझबूझ और कौशल का इस्तेमाल कर करीब पांच मिनट में उस व्‍यक्ति में फिर से जान फूंक दी। वहीं 20 मिनट बाद वह व्यक्ति उठकर चलने लगा।

google

Ghaziabad News: जिले के मुरादनगर गंगनहर में डूबे एक व्यक्ति के लिए एनडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे। नहर में पूरी तरह से डूब चुके व्‍यक्ति को जब एनडीआरएफ के जवानों ने पानी से बाहर निकाला तो उसकी सांसें और नब्ज बंद हो चुकी थी। इसके बाद जवानों ने अपनी सूझबूझ और कौशल का इस्तेमाल कर करीब पांच मिनट में उस व्‍यक्ति में फिर से जान फूंक दी। वहीं 20 मिनट बाद वह व्यक्ति उठकर चलने लगा।

Ghaziabad News: नहर में डूबे व्यक्ति के लिए देवदूत बनें एनडीआरएफ जवान, नब्ज और सांस रुकने के बाद भी बचाई जान
Photo Credit: Twitter

यह मामला मुरादनगर गंगनहर का है, यहां पर एक व्‍यक्ति के डूबने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मदद के लिए कमला नेहरूनगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन को बुलाया था। जिसके बाद एनडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम नहर पर पहुंचकर डूबे हुए व्‍यक्ति की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोस्‍तों संग नहाने आए मोदीनगर निवासी विनोद भी डूबने लगा, जिसे एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया।

नहर को तैरकर पार करने का कर रहा था प्रयास

End of Feed