Ghaziabad Crime: गाजियबाद-वैशाली में अधेड़ व्यक्ति की रस्सी से बांधकर की गई हत्या, मां को अपनी ही बेटी पर शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 06:28 PM IST

Ghaziabad Police: गाजियाबाद में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान वह घर में अकेला था। पुलिस को हत्या के मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

google

Ghaziabad News: गाजियाबाद-कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में अधेड़ व्यक्ति की फ्लैट में हत्या कर दी गई। वारदात में गोद ली गई किशोरी का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद वैशाली सेक्टर-चार में 58 वर्षीय अनिल सक्सेना अपने पत्नी और गोद ली गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ में रहते थे।

Ghaziabad Crime: गाजियबाद-वैशाली में अधेड़ व्यक्ति की रस्सी से बांधकर की गई हत्या, मां को अपनी ही बेटी पर शक

मृतक की पत्नी दिल्ली से वापस घर लौटीं। उन्होंने अपनी चाबी से फ्लैट का ताला खोला। अंदर कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में उनके पति अनिल सक्सेना का शव पड़ा हुआ था। बता दें कि अनिल के गले, हाथ व पैर में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के बाद से गोद ली गई किशोरी गायब

End of Feed