ये रिश्ते हैं प्यार के फेम कावेरी प्रियम का बड़ा खुलासा, बताया डायरेक्टर ने की थी फायदा उठाने की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 07:06 PM IST

TV actress Kaveri Priyam face casting couch: अब कावेरी प्रियम ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कास्टिंग काउच घटना का खुलासा किया। कावेरी ने बताया कि वह मुंबई आई थीं और उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था।

google

Kaveri Priyam Face Casting Couch: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। कावेरी प्रियम ने टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के से डेब्यू किया था, इसमें उन्होंने कुहू की भूमिका निभाई थी। हाल ही में कावेरी प्रियम ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। अभिनेत्री कावेरी प्रियम ने अपने पहले शो में एक निगेटिव रोल निभाई थी, लेकिन टाइपकास्ट होने के बजाय उन्होंने अपने अगले शो में एक सकारात्मक मुख्य भूमिका की प्रतीक्षा की। जल्द ही कावेरी ने जिद्दी दिल माने ना हासिल किया और जिसमें उन्होंने डॉ मोनामी की भूमिका निभाई।

ये रिश्ते हैं प्यार के फेम कावेरी प्रियम का बड़ा खुलासा, बताया डायरेक्टर ने की थी फायदा उठाने की कोशिश

अब कावेरी प्रियम ने हाल ही में एक साक्षात्कार में इंडस्ट्री में जीवित रहने के लिए किए गए संघर्षों के बारे में अपने दिल की बात कही है। उन्होंने एक कास्टिंग काउच घटना का भी खुलासा किया है। कावेरी प्रियम ने बताया कि वह मुंबई आई थीं और उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। ऑडिशन के दौरान उनके लिए कठिन समय था क्योंकि लोग उन्हें बताते थे कि अन्य अभिनेत्रियां शॉर्टकट मार्गों का उपयोग करके स्टार बन जाती हैं। तब कैसे वह बहाना बनाती थी कि उनकी मां इंतजार कर रही हैं और वह जगह छोड़ देती थीं। 

End of Feed