TRP Week 26: Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का जलवा बरकरार, Indian Idol 12 टीआरपी Top-5 List से बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2021, 07:51 PM IST

TRP Rating 26 Week TV Show Report: टीआरपी की रेटिंग लिस्ट में Indian Idol 12 टॉप 5 से बाहर हो गया है। पिछले हफ्ते ये 5 शो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आए। यहां देखिए Top 5 TV Show TRP rating list |

google

मुंबई: टीवी की दुनिया में लंबे समय से ही धारावाहिक आधारित शो का प्रभाव रहा है और यह प्रभाव दर्शकों के अलावा उनसे तय होने वाली टीआरपी लिस्ट में भी नजर आता है। हाल ही में एक बार फिर टॉप टीवी शो में जिन सीरियल्स ने शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाया है उनमें से ज्यादातर टीवी सीरियल हैं। इंडियन आइडल ने एक बार फिर टॉप 5 में से अपना स्थान खो दिया है, वहीं अनुपमा, गुम है किसके प्यार में और इमली सीरियल दर्शकों के बीच अब भी लोकप्रिय बने हुए हैं।

TRP Week 26: Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का जलवा बरकरार, Indian Idol 12 टीआरपी Top-5 List से बाहर

इसके अलावा सबसे लंबे समय से प्रसारित होते आ रहे हैं टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एक बार फिर टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol 12 TRP) टॉप 5 टीआरपी लिस्ट से बाहर हो गया है। आइए एक नजर डालते हैं 26 हफ्ते को लेकर BARC India (Broadcast Audience Research Council) की ओर से  हाल ही में आई ताजा टीआरपी लिस्ट पर, जानिए आपके पसंदीदा टीवी सीरियल की टॉप-5 लिस्ट।

अनुपमा (Anupamaa TRP):
हर एक नए एपिसोड के साथ अनुपमा टीआपी लिस्ट में अपनी बादशाहत बनाकर रख रहा है। यह टीवी शो निर्विवाद रूप से बीते कई महीनों में टॉप टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है। रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा अभिनीत सीरियल को इस हफ्ते 3.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और यह टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर है।

End of Feed