हर बार एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी द्वारा रोकने से सुधा चंद्रन का छलका दर्द, एक्ट्रेस ने PM मोदी से की खास मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 07:45 AM IST

Sudhaa Chandran Special Request To PM Modi For airport security checking: सुधा चंद्रन का एक सड़क हादसे में पैर कट गया था जिसके बाद वो आर्टिफिशियल लिंब के सहारे चलती हैं। हर बार उनको एयरपोर्ट पर इसे निकालकर चेक कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

google

टेलीविजन और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन का नया वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में पहली बार सुधा चंद्रन का दर्द छलका है। कई साल से एयरपोर्ट पर एक विशेष तरह की परेशानी का सामना कर रहीं सुधा चंद्रन ने एक वीडियो के जरिए अपनी परेशानी पीएम मोदी के सामने जाहिर की है। इस वीडियो में खास अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीनियर सिटीजन के लिए एक कार्ड जारी करने की अपील की है ताकि एयरपोर्ट पर उनको चेक इन और चेक आउट करते समय दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। 

हर बार एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी द्वारा रोकने से सुधा चंद्रन का छलका दर्द, एक्ट्रेस ने PM मोदी से की खास मांग

क्या है पूरा मामला
दरअसल, अभिनेत्री सुधा चंद्रन जब भी ट्रैवल करती हैं तो उनको एयरपोर्ट पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेक इन दौरान एटरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें रोक लेते हैं और अभिनेत्री सुधा चंद्रन के आर्टिफिशियल लिंब को उतारने के लिए कहते हैं ताकि वो उसे चेक कर सकें। जैसा कि हम सभी जानते हैं सुधा चंद्रन का एक सड़क हादसे में पैर कट गया था जिसके बाद वो आर्टिफिशियल लिंब के सहारे चलती हैं। इसी की वजह से हर बार उनको एयरपोर्ट पर इसे निकालकर चेक कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अब एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने अपने वीडियो में इस परेशानी को जाहिर करते हुए बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान उनसे आर्टिफिशियल लिंब को हटाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल लिंब को खोलने की प्रक्रिया काफी कष्टदायी होती है।

End of Feed