पति के निधन के 2 दिन बाद ही काम पर लौटीं TV एक्ट्रेस केतकी दवे, जानें सरिता जोशी की बेटी ने कैसे जुटाई हिम्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 07:02 AM IST

Ketki Dave Back to work after husband Death: केतकी दवे (62) दिग्गज अभिनेत्री सरिता जोशी की सबसे बड़ी बेटी हैं। 28 जुलाई को उनके पति और अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया था। अब एक्ट्रेस ने बेहद कम वक्त में काम पर वापस लौटने की पुष्टि की है...

google

Ketki Dave Back to work: केतकी दवे ने पति रसिक दवे के निधन के बाद फिर से काम शुरू कर दिया है। सीनियर एक्ट्रेस 30 अगस्त रविवार से ही कैमरा के सामने वापस आ गई हैं। जैसा कि हम जानते हैं 28 जुलाई को अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया था। अब अपने काम पर वापस लौटने की खबर की खुद केतकी ने पुष्टि की है। केतकी ने ईटाइम्स टीवी को बताया, 'मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे दुख का हिस्सा बनें। लोगों को अपनी खुशी में शामिल किया जाना चाहिए।'

पति के निधन के 2 दिन बाद ही काम पर लौटीं TV एक्ट्रेस केतकी दवे, जानें सरिता जोशी की बेटी ने कैसे जुटाई हिम्मत

इतने बड़े व्यक्तिगत नुकसान के बाद बेहद कम वक्त में काम पर लौटना वाकई केतकी दवे के लिए हिम्मत की बात है। केतकी का कहना है कि मंच पर जाने के बाद वह केवल अभिनेता केतकी दवे हैं। 'मैं तुरंत किरदार में आ जाती हूं और केतकी दवे का निजी जीवन चरित्र में नहीं आता है। कल, सूरत में एक ड्रामा शो था। मैं भी वहां गई थी।' केतकी ने 28 जुलाई से एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है।

End of Feed