Kishori Shahane की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची 'गुम है किसी के प्यार में' की भवानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2022, 05:14 PM IST

गुम है किसी के प्यार में टीवी शो में भवानी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री किशोरी शहाणे की कार हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

google

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीवी सीरियल में भवानी चव्हाण का रोल निभा रहीं अभिनेत्री किशोरी शहाणे की कार हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत ये रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं आई जबकि कार की हालत बेकार हो गई है। किशोरी शहाणे ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस को इस दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके फैंस भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। कार की हालत देखकर कहा जा सकता है कि कार सवार लोग बालबाल बचे हैं।

Kishori Shahane की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची 'गुम है किसी के प्यार में' की भवानी

किशोरी शहाणे ने दुर्घटनाग्रस्त कार के तीन फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन जानें बच गईं। भगवान का रहम है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। किशोरी की पोस्ट पर सीरियल में शिवानी का किरदार निभाने वाली यामिनी मल्होत्रा ने कमेंट करते हुए चिंता जताई और हालचाल पूछा है। वहीं कमेंट में उनके फैंस भी चिंता कर रहे हैं। हालांकि किशोरी ने बताया कि कार में सवार सभी सुरक्षित हैं। 

End of Feed