'क्रिमिनल जस्टिस 3' में मां के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी, बताया कितना मुश्किल ये रोल निभाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 03:47 PM IST

Criminal Justice 3: पंकज त्रिपाठी स्टारर 'क्रिमिनल जस्टिस 3' में स्वास्तिका मुखर्जी मां का रोल प्ले करती नजर आएंगी। अब उन्होंने बताया कि ये रोल उनके लिए कितना मुश्किल था।

google

मशहूर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मिर्जापुर के कालीन भईया यानी पंकज त्रिपाठी इस सीरीज में अपनी वकालत दिखाते नजर आएंगे। माधव मिश्रा, शो में अपने सबसे कठिन मामले के साथ लौट आए हैं, क्योंकि सीधा या सिंपल इनके सिलेबस में है ही नहीं। प्रशंसकों का पसंदीदा और क्रिटिकली अक्लेम्ड शो, एक ट्विस्टेड केस जहां एक लोकप्रिय चाइल्ड स्टार ज़ारा आहूजा की मौत, और उसकी हत्या का मुख्य संदिग्ध - उसका अपना भाई, मुकुल आहूजा के साथ लौटा है। डिज्नी + हॉटस्टार का ये शो बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं रोहन सिप्पी निर्देशित, हॉटस्टार स्पेशल्स 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' 26 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगा।

इस शो में पंकज त्रिपाठी लॉयर माधव मिश्रा की भूमिका में दोबारा नजर आएंगे, जो अपनी विट और ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं। हाल में रिलीज होने वाली इस सीरीज पर बात करते हुए स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया कि कैसे एक मां के रूप में उनका किरदार उनके स्वयं के व्यक्तित्व को बारीकी से दर्शाता हैं।

End of Feed