सऊदी अरब के शख्स ने एंबर हर्ड को शादी के लिए किया प्रपोज, कहा- 'मैं बुड्ढे से बेहतर हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 09:18 PM IST

जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड मानहानि का केस हार गई हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर जहां उनकी ट्रोलिंग की जा रही है। वहीं, उन्हें अब शादी के लिए एक प्रपोजल मिला है। जानिए क्या है पूरा मामला...

google

मुंबई. जॉनी डेप और एंबर हर्ड का केस इन दिनों देश और विदेशी मीडिया में सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ पर मानहानि का दावा किया था। केस जीतने के बाद एंबर हर्ड को अपने पूर्व पति को 15 मिलियन डॉलर यानी एक अरब 16 करोड़ रुपए देने होंगे। वहीं, एंबर हर्ड को अब सऊदी अरब के एक शख्स ने शादी के लिए ऑफर किया है।

सऊदी अरब के शख्स ने एंबर हर्ड को शादी के लिए किया प्रपोज, कहा- 'मैं बुड्ढे से बेहतर हूं'

सऊदी अरब के इस शख्स ने वॉइस नोट भेजा है। इसमें वह शख्स कह रहा है, 'एंबर (Amber Heard) तुम्हारे लिए सभी दरवाजे जब बंद रहे हैं। तुम्हारा ख्याल रखने के लिए अब मेरे अलावा कोई नहीं है। मेरे ध्यान में आया है कि तुमसे कई लोग काफी नफरत करते हैं। ऐसे में मैंने फैसला किया है कि मैं तुमसे शादी करूंगा। अल्लाह हम दोनों का भला करें। लोग भले ही तुम्हें नहीं समझते हैं, लेकिन तुम एक वरदान हो। मैं उस बुड्ढे से ज्यादा बेहतर हूं।' ये वॉइस नोट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

End of Feed