Singer K.K Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री को तीन दिन में दूसरा झटका, कोलकाता में सिंगर के.के का निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 12:31 AM IST

Bollywood Singer KK passes Away: 90 और 2000 के दशक में कई पॉपुलर गानों के सिंगर के.के. का निधन हो गया है। के.के. ने मंगलवार शाम कोलकाता में परफॉर्म किया था। सिंगर के निधन के बाद उन्हें पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी है।

google

Bollywood Singer KK Passes Away: भारतीय म्यूजिक जगत को पिछले तीन दिन में दूसरा झटका लगा है। बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ के.के. का निधन हो गया है। 53 साल के के.के.ने मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म किया था। इसके बाद वह होटल गए, जहां वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत कोलकाता के CMRI अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

Singer K.K Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री को तीन दिन में दूसरा झटका, कोलकाता में सिंगर के.के का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव शो के बाद के.के सहज महसूस नहीं कर रहे थे। शो खत्म होने के बाद वह वापस होटल चले गए। जैसे ही उन्होंने कमरे में एंट्री ली, वह बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गए। उन्हें वापस होश में लाने की काफी ज्यादा कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। के.के (Singer K.K Death) की बॉडी फिलहाल अस्पताल में ही है। दिवंगत सिंगर का पोस्ट मॉर्टम एस.एस.के.एम अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे किया जाएगा। 

End of Feed