भारतीय महिलाओं पर नव्या नंदा का वीडियो वायरल, कहा-'घर पर भाई नहीं, हमसे करवाया जाता है ये काम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 02:48 PM IST

Navya Naveli Nanda Viral Video: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बता रही हैं कि घर में जब गेस्ट आता तो घर के लड़कों के मुकाबले उन्हें ज्यादा काम करना होता है।

google

Navya Nanda Video: अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवंली नंदा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। नव्या बेबाकी से अपनी राय फैंस के सामने रखती हैं। श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में नव्या बता रही हैं कि उनके घर के काम की जिम्मेदारी लड़कियों के मुकाबले लड़कियों पर ज्यादा होती है।  

भारतीय महिलाओं पर नव्या नंदा का वीडियो वायरल, कहा-'घर पर भाई नहीं, हमसे करवाया जाता है ये काम'

वीडियो में नव्या कह रही हैं, 'मैंने अपने घर पर देखा है कि जब भी कोई गेस्ट आता है, मेरी मम्मी मुझसे कहती हैं कि ये लेकर आओ या वो लेकर आओ। मुझे घर की होस्ट बनना पड़ता है, मेरे भाई को ये सब नहीं करना होता है। वह भी ये सब काम कर सकता है। मुझे लगता है कि जहां बड़ा परिवार होता या फिर ज्वाइंट फैमिली होती है वहां घर चलाना, होस्ट बनना और मेहमानों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी केवल घर की बेटियों पर ही होती है। मैंने कभी घर के लड़के और छोटे बच्चे को ऐसा करते हुए नहीं देखा है।'

End of Feed