नीतू चंद्रा का खुलासा, 25 लाख रुपए प्रति माह सैलरी में वाइफ बनाना चाहता था बिजनेसमैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 08:38 PM IST

Neetu Chandra on her carrier: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने ताजा इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। नीतू चंद्रा के मुताबिक उन्हें एक बिजनेसमैन ने प्रति माह सैलरी पर वाइफ बनने का ऑफर दिया था। जानिए क्या कहा नीतू चंद्रा ने...

google

मुंबई. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस नीतू चंद्रा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। नीतू चंद्रा ने साल 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म गरम मसाला के जरिए डेब्यू किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। नीतू चंद्रा ने बताया कि उन्हें एक बिजनेसमैन ने ऑफर दिया था कि वह उनको सैलरी पर अपनी वाइफ बनाना चाहता है। इसके लिए उन्हें  25 लाख रुपए प्रति माह ऑफर हुए थे।  

नीतू चंद्रा का खुलासा, 25 लाख रुपए प्रति माह सैलरी में वाइफ बनाना चाहता था बिजनेसमैन

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) ने कहा, 'मेरी कहानी एक सफल एक्टर की असफल कहानी है। मैंने नेशनल अवॉर्ड जीत चुके 13 एक्टर्स के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया। आज मेरे पास कोई भी काम नहीं है। मुझे बताया गया कि एक बड़े बिजनेसमैन की वाइफ बनना होगा। इसके लिए मुझे प्रति माह 25 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। मेरे पास न पैसे थे और न ही काम। मैं काफी चिंतिंत हो गई थीं। मैं इतना काम करने के बावजूद अवांछित सा महसूस कर रही थीं।' 

End of Feed