Jugjugg Jeeyo फिल्म को मुंबई मेट्रो में प्रमोट कर रहे थे वरुण धवन और कियारा आडवाणी, वड़ा पाव खाने पर हुए ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 08:09 PM IST

Varun Dhawan और Kiara Advani की फिल्म जुग जुग जियो जल्द ही रिलीज होने वाली है। दोनों इसकी प्रमोशन में जुटे हैं लेकिन इस बात पर ट्रोल भी हो रहे हैं।

google

मुंबई: वरुण धवन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो की जोरदार प्रमोशन में जुटे हैं। ऐसे में दोनों यंग स्टार्स अनिल कपूर के साथ मुंबई मेट्रो में भी ट्रैवल करते नजर आए। जहां दोनों को ऐसे देखकर फैन्स बहुत उत्साहित थे वहीं उनको सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुंबई मेट्रो में वड़ा पाव खाते नजर आए। जिसके बाद से लोगों ने उनको बताया कि मेट्रो में इस तरह कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है। देखें इस वीडियो में जुग जुग जियो फिल्म और वरुण-कियारा से जुड़ी पूरी खबर। 

End of Feed