जब अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर प्रियंका चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस को भेज दिया था मैसेज, आया था ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 09:12 AM IST

When Priyanka Chopra Stole Abhishek Bachchan Phone:s बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन का फोन चुराया था, इतना ही नहीं उन्होंने अभिषेक के फोन से एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को मैसेज भी भेजा था। जाने रानी ने क्या किया था रिप्लाई।

google

वेटेरन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) सोशल मीडिया पर काफी एक्विव हैं और अक्सर अपने चैट शो Rendezvous with Simi Garewal का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से खास बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिमी प्रियंका से एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो (अभिषेक बच्चन) 'पागल' हैं। 

जब अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर प्रियंका चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस को भेज दिया था मैसेज, आया था ये जवाब
Photo Credit: Instagram

प्रियंका ने चुराया था अभिषेक का फोन

इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एक बार अभिषेक का फोन चुराया था। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले अभिषेक ने उनका फोन चुराया था और उसके ऊपर बैठ गए थे, लेकिन वो ज्यादा समय तक फोन छिपाकर नहीं रख पाए थे क्योंकि उन्हें जाना था। पीसी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अभिषेक का फोन चुराया और एक एक्ट्रेस को मैसेज किया। जिसपर सिमी ग्रेवाल ने बताया कि वो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी थीं। प्रियंका ने अभिषेक के फोन से रानी को मैसेज किया था, 'आई मिस यू, तुम कहां हो? तुम चाहती हो....'।

End of Feed