'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 08:06 AM IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को रिलीज हुए 8 साल बीत गए हैं। इस मौके पर वरुण ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर उनके साथ फोटो शेयर की। इसपर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया।

google

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर वरुण ने एक थ्रोबैक फोटो ट्वीट की जिसमें फिल्म एक्टर्स नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए वरुण ने फिल्म में अपने को- स्टार रहे दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया। 

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

वरुण धवन ने किया ये ट्वीट

वरुण ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ शुक्ला दिख रहे हैं और तीनों सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वरुण और सिद्धार्थ है, जिसमें दोनों हंस रहे हैं। इस पोस्ट में वरुण ने लिखा, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के आठ साल, एक बहुत स्पेशल फिल्म लेकिन आज मुझे फिल्म में सिद्धार्थ के साथ बिताए समय के लिए याद है। वो दयालु, प्रोटेक्टिव और दोस्तों व काम के लिए पैशनेट था। वरुण ने जैसे ही यह फोटो पोस्ट की फैंस ने सिद्धार्थ को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि वो हमेशा अंगद (फिल्म में सिद्धार्थ का किरदार) को याद रखेंगे।

End of Feed