Urvashi Rautela Angry : गणेश पंडाल में उर्वशी रौतेला को देख लोग चिल्लाने लगे ऋषभ पंत, भड़की एक्ट्रेस ने लोगों को दे डाली वार्निंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 04:13 PM IST

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच की कोल्ड वॉर सोशल मीडिया का नया कंटेट बन चुकी है। एक्ट्रेस गणेश पंडाल में पहुंची थीं। जहां पर एक अजीबोगरीब वाक्या हुआ है, जिसके बाद एक्ट्रेस काफी नाराज हो गईं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लोगों को दी वार्निंग। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

google

Rishab Pant and Urvashi Rautela cold war video : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर ऋषभ पंत (Rishab Pant) को लेकर चर्चा में हैं। उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच की कोल्ड वॉर अब सोशल मीडिया से पब्लिक प्लेस में पहुंच चुकी हैं। दरअसल एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपने फैंस को ग्रीट किया। लेकिन वहां एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उर्वशी को देखते ही लोग पब्लिक में ऋषभ पंत चिल्लाने लगे। ये सब देख एक्ट्रेस काफी भड़क गईं।इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लोगों को वार्निंग तक डे डाली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Urvashi Rautela Angry :  गणेश पंडाल में उर्वशी रौतेला को देख लोग चिल्लाने लगे ऋषभ पंत, भड़की एक्ट्रेस ने लोगों को दे डाली वार्निंग
Photo Credit: Instagram

उर्वशी रौतेला गणेश महोत्सव पर एक पंडाल में पहुंची थीं। इस इवेंट में हजारों की भीड़ मौजूद थीं। इस दौरान पैपराजी की भीड़ लगी हुई थीं। एक्ट्रेस गणेश पंडाल में हैवी लहंगे में नजर आईं। लहंगे में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस ने लोगों का अभिवादन किया। उर्वशी के अभिवादन के दौरान एक अजीबोगरीब वाक्या हुआ।

उर्वशी को देख भीड़ चिल्लाने लगीं ऋषभ पंत का नाम

End of Feed