करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर का खुलासा, तैमूर और जेह को नहीं है फिल्में देखने की इजाजत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 09:31 PM IST

Sharmila Tagore talks About grandkids Taimur and Jeh: फिल्म गुलमोहर से शर्मिला टैगोर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। ये फिल्म अगस्त 2022 में सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी और इसी बीच एक्ट्रेस ने तैमूर, इनाया और जेह को लेकर बात की है....

google

Sharmila Tagore Comeback in bollywood: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर एकबार फिर से चर्चा में है। अब 11 साल बाद शर्मिला टैगोर फिल्मों में कमबैक कर रही हैं और जल्द ही वो फैमिली ड्रामा 'गुलमोहर' में नजर आएंगी। शर्मिला टैगोर फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में जब हाल ही में उनसे पूछा गया कि स्क्रीन पर उन्हें देखकर उनके पोते-पोतियों की क्या प्रतिक्रिया होगी? जिस पर वेटरन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया कि इनाया नौमी खेमू ने एक प्यारे से मैसेज के साथ उन्हें बधाई दी है।

करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर का खुलासा, तैमूर और जेह को नहीं है फिल्में देखने की इजाजत

शर्मिला टैगोर ने बताया कि इनाया की मां सोहा अली खान ने उन्हें संदेश भेजा था। मैसेज का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और उन्हें नहीं पता है कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। इसी बीच सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बच्चों के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने एक और बड़ा खुलासा किया है। शर्मिला टैगोर ने कहा कि उन्हें अभी तक फिल्में देखने की अनुमति नहीं है। शर्मिला का कहना है कि जब वे उन्हें ऑन-स्क्रीन देखेंगे, तो यह अलग होगा।

End of Feed