दिलीप कुमार को भुला नहीं पा रही हैं सायरा बानो, बोलीं- मुझे उनकी बहुत जरूरत है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:29 AM IST

Saira Banu On Dilip Kumar एक्टर दिलीप कुमार का पिछले साल 07 जुलाई को निधन हो गया था, जिसके बाद से सायरा बानो टूट चुकी है। वेटेरन एक्ट्रेस ने हाल ही में कहा कि वो इस दुख से बाहर नहीं आ पा रही हैं।

google

Saira Banu on Life After Dilip Kumar: बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 07 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। दिलीप ने साल 1966 में एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) से शादी की थी जो उम्र में उनसे 22 साल छोटी थीं। पति के निधन के गम से सायरा बानो बाहर नहीं आ पा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें दिलीप साहब की जरूरत है।

दिलीप कुमार को भुला नहीं पा रही हैं सायरा बानो, बोलीं- मुझे उनकी बहुत जरूरत है

दुख से बाहर नहीं आ पा रहीं सायरा

खबरों के मुताबिक सायरा बानो ने लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक सायरा बानो लोगों से मिल जुल नहीं रही हैं। इसपर खुद वेटेरन एक्ट्रेस ने कहा कि वो बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस लॉस से बाहर नहीं आ पा रही हूं। मैं इससे कैसे बाहर निकलूं। मैं ऐसा नहीं कर सकती।'

End of Feed