रणबीर कपूर ने अपनी शादी में पहनी थी पिता ऋषि कपूर की घड़ी, लाखों में है इसकी कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 08:05 PM IST

Ranbir Kapoor Wore Rishi Kapoor Wrist Watch cost: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पारंपरिक शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान रणबीर की महंगी घड़ी ने खींचा है...

google

Ranbir Kapoor Wore Rishi Kapoor Wrist Watch: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। तब से उन्हें अक्सर एक साथ देखा गया है और उनकी केमेस्ट्री ने लाखों दिल जीते हैं। अब बॉलीवुड की इस बहुचर्चित जोड़ी ने शादी कर ली है। आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। बॉलीवुड कपल के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पारंपरिक शादी के बाद देखा जा सकता है।

रणबीर कपूर ने अपनी शादी में पहनी थी पिता ऋषि कपूर की घड़ी, लाखों में है इसकी कीमत

शादी की फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान रणबीर कपूर की महंगी घड़ी ने खींचा। जिसे उन्होंने अपनी प्रेमिका आलिया भट्ट के साथ शादी के दौरान पहना था। शादी के दिन के लुक को एक्सेसराइज करने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर ने कलाई पर घड़ी पहनी थी। कलाई घड़ी कथित तौर पर उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर की थी और रणबीर ने इसे अपने प्यारे पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहना था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कलाई घड़ी की कीमत 21 लाख रुपये थी और यह 18kt वाइट गोल्ड केस की है। 

End of Feed