Brahmastra Release से पहले बोले रणबीर कपूर कि बायकाॅट ट्रेंड से नहीं लगता डर, शमशेरा के औंधे मुंह गिरने का बताया ये कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 07:41 PM IST

Ranbir Kapoor On Film Shamshera Failure: लोगों को रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में रणबीर कपूर ने बायकॉट ट्रेंड को नहीं ‌बल्कि किसी और चीज को इस फिल्म के फेलियर का कारण बताया है। 

google

Ranbir Kapoor On Film Shamshera Failure: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है क्योंकि 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है। एक तरफ जहां हर जगह बायकॉट ट्रेंड कि आग तेजी से फैलती जा रही है। वहीं अब यह देखना बेहद दिलचस्प हो गया है कि क्या यह फिल्म भी इस आग की में चपेट में आ जाएगी या फिर एक नया इतिहास रच देगी। एक तरफ जहां मेकर्स इस फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं वहीं अब एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म शमशीरा के फेलियर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

दिल्ली में ब्रह्मास्त्र के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि शमशेरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र किस वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि 'मुझे कोई नेगेटिविटी महसूस नहीं हुई। अगर शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तो इसका मतलब यह है कि लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई क्योंकि इसका कंटेंट अच्छा नहीं था।' इसके बाद उन्होंने कहा 'अगर कोई फिल्म नहीं चलती है तो इसका कोई और कारण नहीं है, अगर फिल्म नहीं चल रही है तो इसका मतलब यही है कि उसका कंटेंट अच्छा नहीं है।' 

End of Feed