'मुझे साजिश के तहत फंसाया गया, भारत लौटकर साबित करना चाहता हूं बेगुनाही' Gulshan Kumar हत्याकांड पर बोले Nadeem Saifi

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2021, 04:42 PM IST

Nadeem Saifi on Gulshan Kumar Murder: म्यूजिक डायरेक्टर नंदीम सैफी पर गुलशन कुमार की हत्या का आरोप लगा है। नंदीम सैफी ने अब कहा है कि वह भारत वापस लौटकर खुद को बेगुनाह साबित करना चाहते हैं।

google

मुंबई. साल 1997 में टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। इस हत्या का आरोप नदीम पर आया था। हालांकि, इस मामले में बाद में वह बरी हो गए थे। अब नदीम ने कहा है कि वह भारत वापस लौटकर खुद को बेगुनाह साबित करना चाहते हैं। 

'मुझे साजिश के तहत फंसाया गया, भारत लौटकर साबित करना चाहता हूं बेगुनाही' Gulshan Kumar हत्याकांड पर बोले Nadeem Saifi

नदीम ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस पूरे मामले में फंसाया गया है। बकौल नदीम, 'मैंने सोचा था कि जल्द ही ये सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। पापाजी (गुलशन कुमार) मेरे बड़े भाई जैसे थे, जो मुझे बहुत प्यार करते थे। मैं भारत लौटना चाहता हूं और अपनी बेगुनाही को साबित करना चाहता हूं लेकिन, ये नहीं हुआ। हालांकि, मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।' 

End of Feed