Pooja Chopra: इस एक्ट्रेस को पैदा होते ही मार देना चाहते थे पिता, मां ने घर से भागकर ऐसे बचाई बेटी की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 07:37 AM IST

Pooja Chopra's Father wanted to kill her: फिल्म 'जहां चार यार' एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके पापा कहते कि मुझे बेटी नहीं चाहिए थी, बेटा चाहिए.. इसे या तो अनाथालय में दे दो या फिर मार दो।

google

फिल्म 'कमांडो' की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जहां चार यार' को लेकर चर्चा में हैं। स्वरा भास्कर, मेहर विज, शिखा तनसानिया और पूजा चोपड़ा के लीड रोल वाली ये फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है। पूजा चोपड़ा इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हैं और इस दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। नवभारतटाइम्स से खास बातचीत में उन्होंने अपने बारे में यह खुलासा किया। पूजा चोपड़ा ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके पापा कहते कि मुझे बेटी नहीं चाहिए थी, बेटा चाहिए.. इसे या तो अनाथालय में दे दो या फिर मार दो। 

Pooja Chopra: इस एक्ट्रेस को पैदा होते ही मार देना चाहते थे पिता, मां ने घर से भागकर ऐसे बचाई बेटी की जान

मार देना चाहते थे पिता

पूजा ने बताया कि वह अपने मां बाप की दूसरी लड़की थीं। वह 20 दिन की थीं और उनकी बहन 7-8 साल की थी। उनके पापा ने मां से कहा था कि उन्हें बेटी नहीं चाहिए थी, बेटा चाहिए.. इसे या तो अनाथालय में दे दो या फिर मार दो। इसके बाद उनकी मां उन्हें और बहन को लेकर वह नानी के यहां आ गईं। इसके बाद जॉब करने लगीं और उन्हें अकेले पाला। मेरी मां सुबह 6 बजे उठकर काम पर जाने लगीं और रात को 8 बजे आने लगी। मेरी बहन मेरा ध्यान रखती थीं।

End of Feed