दिल्ली दंगों पर फिल्म बनाएंगे 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 07:54 PM IST

Vivek Agnihotri Next Film: 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद अब डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके नाम का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।

google

Film Director Vivek Ranjan Agnihotri Next Movie: बीते दिनों एक फिल्म जो सिनेमा जगत में सैलाव बनकर आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई, उसका नाम था- 'द कश्मीर फाइल्स'। इस फिल्म ने एक ऐसे दर्द को उकेरकर सबके सामने बड़े परदे पर रख दिया, जिसे बीते कई दशक से दबाया जा रहा था। कश्मीर घाटी में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर केंद्रित यह फिल्म सामाजिक जागरुकता और एकता के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत की गई और इसे लोगों का भी जमकर प्यार मिला है। डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री का नाम इस फिल्म के बाद देश-विदेश में खूब चर्चा में रहा है।

दिल्ली दंगों पर फिल्म बनाएंगे 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्टर
Photo Credit: Twitter

अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ही अपनी नई फिल्म की भी घोषणा कर दी है और इस फिल्म का नाम होगा- 'दिल्ली फाइल्स।' फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

End of Feed