शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, करोड़ों रुपये के फ्रॉड का है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2021, 12:08 PM IST

शिल्पा शेट्टी और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है, जो कि एक बेजनेसमैन ने करवाया है। यह मामला शिल्पा द्वारा शुरू किए गए एक फिटनेस बिजनेस से जुड़ा है।

google

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बिजनेसमैन ने कपल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करवाया है और 1.51 करोड़ रुपये की मांग की है। यह मामला शिल्पा द्वारा शुरू किए गए एक फिटनेस बिजनेस से जुड़ा है।

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, करोड़ों रुपये के फ्रॉड का है मामला
Photo Credit: Instagram

बिजनेसमैन ने लगाया ये आरोप

जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन नितिन बरई की शिकायत के आधार पर शनिवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2014 में, एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें 1.51 करोड़ रुपये बिजनेस में निवेश करने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि एसएफएल फिटनेस कंपनी उसे एक फ्रेंचाइजी प्रदान करेगी। साथ ही पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed