सिद्धू की बेटी राबिया बोलीं- जब तक पिता चुनाव नहीं जीत जाएंगे, तब तक शादी नहीं करूंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 10:25 AM IST

पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया ने सीएम चन्नी पर निशाना साधा है।

google

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। भाजपा छोड़कर सभी प्रमुख दलों ने अपने सीएम पद के उम्मीदवार लगभग घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को जैसे ही सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया तो सिद्धू खेमे में निराशा की खबर भी सामने आई। इस बीच अब सिद्धू की बेटी ने सीएम चन्नी पर निशाना साधा है और कहा कि सिद्धू और चन्नी के बीच 'कोई तुलना नहीं' है। राबिया ने कहा कि कि चुनाव के पीछे आलाकमान की कोई मजबूत वजह रही होगी।

सिद्धू की बेटी राबिया बोलीं- जब तक पिता चुनाव नहीं जीत जाएंगे, तब तक शादी नहीं करूंगी

तब तक नहीं करूंगी शादी

राबिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लेते हुएए कहा कि वह उनके पिता के सामने खड़े होने के लायक नहीं। राबिया ने कहा कि सिद्धू और चन्नी में कोई तुलना ही नहीं है। राबिया ने कहा कि जिसके अकाउंट (चन्नी) में 133 करोड़ रुपये हैं वो गरीब कैसे हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर नवजोत सिद्धू की जीत नहीं होती तो वो शादी नहीं करेंगी। राबिया ने कहा कि उनके पिता पंजाब माडल के लिए चौदह सालों से प्रयासरत हैं। इससे पहले सिद्धू की पत्नी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि हम चरणजीत सिंह चन्नी से गरीब है। उनका घर देख लो, हमारा घर देख लो। 

End of Feed