10 मार्च के नतीजे तय करेंगे अगले 2 साल की राजनीति, राष्ट्रपति चुनाव, आर्थिक सुधार और तीसरे मोर्चे का तय होगा भविष्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 05:00 PM IST

Assembly Election 2022: 10 मार्च को 5 राज्यों के नतीजों से 2024 के राजनीतिक दंगल का मैदान कैसा होगा, कौन किस ओर खड़ा होगा, किस नेता का क्या कद होगा, इसके संकेत मिलने लगेंगे।

google

Assembly Elections 2022: अब वो घड़ी बेहद नजदीक है, जब 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से भारतीय राजनीति की अगले दो साल की दिशा तय होने वाली है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इन नतीजों से यह तय होगा कि भाजपा मजबूत होती है, या फिर विपक्ष को 2024 के लिए नई  संजीवनी मिलेगी। क्योंकि इसी के आधार पर अगले दो साल में कई राजनीतिक समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आएंगे।

10 मार्च के नतीजे तय करेंगे अगले 2 साल की राजनीति, राष्ट्रपति चुनाव, आर्थिक सुधार और तीसरे मोर्चे का तय होगा भविष्य

किसका क्या लगा है दांव

पांच राज्यों के चुनाव में सबसे बड़ा दांव भारतीय जनता पार्टी का है। क्योंकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। ऐसे में उसके लिए इन राज्यों में फिर से जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। उसमें भी उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि अगर पार्टी इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो उसके लिए 2024 में (लोकसभा चुनाव) बेहद आत्मविश्वास के साथ लड़ना आसान होगा। वहीं अगर पार्टी खराब प्रदर्शन करती है, तो उसके लिए एनडीए कुनबे को बचाकर रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

End of Feed