RBSE 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, अधिकारियों ने दिए संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 11:08 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Kab Aayega Date: राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए करीब 10 लाख छात्र इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आरबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं कक्षा के रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। 

google

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, बीएसईआर अजमेर अब बहुत जल्द राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 रिजल्ट जारी करने की तैयारी मेंं जुटा हुआ है। आरबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही अब 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर भी अपडेट सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट इस दिन जारी हो सकते है।

जून के तीसरे हफ्ते में हो सकती है रिजल्ट की घोषणा
राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई द्वारा10 वीं के परिणाम जून महीने के मध्य तक घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10 वीं के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तारीख भी तय की जा चुकी है, राजस्थान बोर्ड 10 वीं के परिणामों के लिए बीएसईआर के अधिकारियों ने 25 जून, 2022 की तारीख तय करने के संकेत दिए हैं।

End of Feed