Manabadi AP SSC 10th Results 2022: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्थगित, जानें क्या है कारण
Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date: इंतजार खत्म आंध्र प्रदेश माध्यमक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के विशेष प्रधान सचिव, बी राजशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in या manabadi.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date: आंध्र प्रदेश माध्यमक शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बीएसईबी आज यानी 4 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। बता दें बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज 11 बजे रिजल्ट जारी होने वाला था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण सोमवार तक रिजल्ट स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र bse.ap.gov.in या manabadi.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे इस बार मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी, छात्रों को ग्रेड दिया जाएगा। एसएससी, कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल से 9 मई, 2022 तक किया गया था।
AP SSC 10th Results 2022 Direct Link LIVE: Check marks here
एसएससी, कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए लगभग छह लाख छात्र उपस्थित हुए थे। अपरिहार्य कारणों से परीक्षार्थियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। बता दें इससे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने 6 अगस्त को AP SSC परिणाम घोषित किया था। पिछले साल AP SSC परीक्षा के लिए 5.38 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,22,945 लड़कों और 3,04,036 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - साइट क्रैश होने पर ना हों परेशान
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो जाए तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऊपर से एक बार रिफ्रेश कर फिर से साइट ओपन करें। ऐसा एक से दो बार करने से लॉगिन का पेज खुल जाएगा। छात्र अपना अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Manabadi AP SSC Result 2022 - क्यों किया गया स्थगित
बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि आंध्र प्रदेश बोर्ड आज रिजल्ट जारी करने की तैयारी में था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण रिजल्ट सोमवार तक स्थगित कर दिया है। ऐसे में छात्रों को अगले नोटिफिकेशन तक रिजल्ट का इंतजार करना होगा। हालांकि उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर देगा।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - तकनीकी समस्या के कारण स्थगित किया गया रिजल्ट
शिक्षा विभाग के निदेशक देवानंद रेड्डी ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से 4 जून 2022, शनिवार को सुबह 11 बजे के लिए निर्धारित 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बताया कि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - नहीं जारी हुआ रिजल्ट
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बीएसईएपी द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। बता दें रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 11 शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा होनी थी , लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी
आंध्र प्रदेश बोर्ड के छात्रों को सूचित किया जाता है कि बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस समाप्ति की ओर है। शिक्षा विभाग के सचिव रिजल्ट की घोषणा करने वाले है। ध्यान रहें रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। ऐसे हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें।
Sarkari Result 2022 Live - जारी होने जा रहा रिजल्ट
छात्रों से अनुरोध है कि अपना रोल नंबर अपने पास रखें। शिक्षा विभाग के सचिव रिजल्ट की घोषणा करने जा रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले यहां देख सकेंगे।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंस शुरू
बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दिया है, मात्र 12 मिनट में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में अपने रिजल्ट को लेकर छात्रों की धड़कन तेज हो गई है। बता दें रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के सचिव करें।
Sarkari Result 2022 Live - रिजल्ट जारी
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10 वीं के छात्र ध्यान दें बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ ही मिनटों में कांफ्रेंस समाप्त होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - बेसब्री से इंतजार
पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। ऐसे में छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है।
Sarkari Result 2022 Live - बी राजशेखर करेंगे रिजल्ट की घोषणा
इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा विभाग के विशष प्रधान सचिव बी राजशेखर रिजल्ट की घोषणा करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ठीक 11 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी
बता दें बोर्ड इस बार 10वीं कक्षा के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा, क्योंकि बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी स्कूलों को टॉपर्स का नाम जारी करने का निर्देश दिया था। टॉप करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित तथा पुरस्कृत किया जाएगा।
Manabadi AP SSC 10th Result 2022 Live - मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म
बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि आंध्र प्रदेश बोर्ड ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर साइट पर नंबरों को अपलोड कर दिया है। बोर्ड किसी भी वक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट घोषित कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Manabadi AP SSC 10th Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक
एपी एसएससी परिणाम 4 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। परिणाम उन उम्मीदवारों द्वारा चेक किया जा सकता है जो कक्षा 10 या एसएससी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक साइट bse.ap.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
AP SSC 10th Results 2022 LIVE: कोरोना के चलते नहीं हुई थी परीक्षा
एपी एसएससी परीक्षा पिछले साल कोविड महामारी खतरे के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी। परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के लिए अन्य विकल्प का सहारा लिया गया था। हालांकि इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की थी।
AP SSC 10th Results 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
एपी 10वीं परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in पर जाएं।
एपी एसएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि।
SSC,10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
