UPTET 2022 Notification: इस दिन जारी होंगे UPTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 09:40 PM IST

UPTET 2022 Notification Date: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड इस माह के अंत तक यूपीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन के लिए विंडो एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे...

google

UPTET 2022 Notification Date, Application Form: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही यूपीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आवेदन के लिए विंडो एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें यूपीटीईटी 2021 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी, इसके बाद 23 जनवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

UPTET 2022 Notification: इस दिन जारी होंगे UPTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड सालभर में एक बार यूपीटेट की परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की जाती है। बोर्ड इसके लिए दो पेपर आयोजित करता है। पहला पेपर उन लोगों के लिए होगा, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं तो पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में बैठना अनिवार्य है। इसे क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता 7 साल से बढ़ाकर जीवनभर के लिए कर दिया गया है। 

End of Feed