Teacher's Day Speech 2022: शिक्षक दिवस पर देने जा रहे हैं स्पीच, तो यहां बनें भाषण के जादूगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 03:45 PM IST

Teacher's Day Speech in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में): शिक्षक दिवस पर स्कूल व कॉलेज से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में समारोह का आयोजन किया जाता है। स्कूल में छात्र अपने शिक्षकों के लिए नृत्य और गायन प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसके अलावा स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी भाषण प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपकी खोज समाप्त होती है। नीचे दिन इन दोहे से करें अपने भाषण

google

Teacher's Day Speech in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में): ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य जीवन की दिशा में ले जाता है।  जिस तरह से एक शिल्पकार पत्थर को तराशकर उसे मूर्ति का आकार देता है और कुम्हार कच्ची मिट्टी को तपाकर उसके विकारों को दूर करता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। शिक्षक ज्ञान का वह अविरल रहने वाला स्रोत बताया गया है, जो लाखों छात्रों के भाग्य का निर्माण करता है। वह ज्ञान का एक ऐसा भंडार है, जो दूसरों को बनाने में खुद को भी भुला देता है। कहा जाता है कि, एक बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां पहली गुरू होती है, जो अक्षरों का बोध कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते हैं, जो हमें काबिल बनाते हैं और सांसारिक बोध कराते हैं।

जिंदगी के इम्तिहान में शिक्षकों के सिखाए गए सबक हमें सफलता की बुलंदियों पर ले जाते हैं। प्राचीन काल से ही गुरुओं का हमारे जीवन में विशेष योगदान रहा। भारत में प्रतिवर्ष शिक्षकों के सम्मान में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों को समाज के विकास में उनके अनकहे योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

End of Feed