REET Answer Key 2022: इस दिन जारी होगी रीट 2022 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका, reetbser2022.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 10:49 PM IST

REET Answer Key 2022 Date - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही आंसर की जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी, इससे साफ होता है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक आंसर की जारी कर दिया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

google

REET Answer Key 2022 Dowload Here: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही आंसर की जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी, इससे साफ होता है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक आंसर की जारी कर दिया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

REET Answer Key 2022: इस दिन जारी होगी रीट 2022 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका, reetbser2022.in पर करें डाउनलोड

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2  दो बीते 23 और 24 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसके लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बता दें इस बार पेपर का स्तर आसान से मध्यम था, बाल विकास से अधिकांश प्रश्न पूछे गए थे तथा ईवीएस और गणित के सवालों का स्तर मध्यम देखा गया। वहीं देखा जाए तो गणित का सेक्शन थोड़ा मुश्किल था। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर मार्किंग कर सकेंगे।
Read More - नहीं होगी सीयूईटी रिजल्ट में देरी, एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन

REET Answer Key 2022, ऐसे करें डाउनलोड

End of Feed