RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: जारी हुए राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 02:19 PM IST

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in, Rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं के परिणाम आज सुबह 11:00 बजे जारी कर दिए हैं। छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

google

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajresults.nic.in: छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ, आरबीएसई राजस्थान कक्षा 5वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण परिणाम अब 12.15 pm पर वापस जारी किया जाएगा। RBSE Rajasthan Class 5th Result 2022 का इंतजार छात्रों व उनके अभिभावकों को लंबे समय से था। लेकिन आज सुबह 11:00 बजे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हाल ही में यह सूचना दी गई थी कि शिक्षा निदेशालय, राजस्थान 8 जून को राजस्थान कक्षा पांचवी परिणाम 2022 की घोषणा करने वाला है। 

जिन छात्रों ने इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा दी थी उनका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह छात्र व उनके अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान कक्षा 5वीं परिणाम 2022 का इंतजार तकरीबन 14.53 लाख कर रहे थे। 

End of Feed