NEET Admit Card 2022: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 01:15 PM IST

NEET UG Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA, जल्द ही NEET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

google

NEET UG Admit Card 2022 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA, जल्द ही NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई 2022 की परीक्षा आयोजित होनी है। इसके साथ ही अब जल्द ही एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र  एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से अपना प्रवेश पत्र उनलोड कर सकेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए एनईईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड के बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

End of Feed