Maharashtra Board HSC Result 2022: mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 12:39 PM IST

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on ww.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MHBHSE) 5 से 10 जून के बीच 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड पहले 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या maharesult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

google

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 Date And Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) 5 से 10 जून के बीच 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड पहले 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों की उत्तर पुस्तिका को साइट पर अपलोड करने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

ऐसे में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम एक साथ घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या maharesult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

End of Feed