HBSE 10th 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आज!, bseh.org.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 12:10 PM IST

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी कल 15 जून को 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

google

HBSE 10th 12th class Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वींं के रिजल्ट कल ही जारी कर सकता है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद हरियाणा बोर्ड के सभी छात्रों के लिए बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।

छात्र कृपया ध्यान दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एचबीएसई के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 15 जून के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पता चलता है  कि आमतौर पर एचबीएसई 10 वीं व 12 वीं के परिणाम एक साथ जारी नहीं करता, दोनों कक्षाओं के परिणाम 1-2 दिनों के अंतराल में जारी किए जाते हैं। 

End of Feed