CBSE Class 10th Term 2 Results 2022: सीबीएसई आज इस समय जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 04:32 PM IST

CBSE Class 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम आज जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

google

CBSE Class 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कक्षा 10वीं के छात्रों के रिजल्ट का लेकर इंतजार आज खत्म हो सकता है। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई आज यानी 5 जुलाई 2022 को शाम 6 बजे तक रिजल्ट घोषित कर सकता है या फिर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in  पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CBSE Class 10th Term 2 Results 2022: सीबीएसई आज इस समय जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी। वहीं पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड 15 जुलाई तक कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देता है। इसी क्रम में बोर्ड आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

How to check CBSE Class 10th Result 2022

एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

End of Feed