CBSE 10th 12th Result 2022 Date, Time: सीबीएसई के 10वीं व 12वीं में पहले आएगा ये रिजल्ट, जानिए Expected Date

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 08:19 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2022 Expected Release Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

google

CBSE Class 10th and 12th Results 2022 Kab Ayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को लेकर छात्र बीते कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई की डेट और समय को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग अलग दावे किए जा रहे हैं, हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट कल 11 जुलाई को जारी हो सकते है। हालांकि सीबीएसई ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

छात्र कृपया ध्यान दें कि एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

End of Feed