Jahangir Puri Violence: अंसार, असलम को पुलिस कस्टडी में भेजा गया, केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 12:05 AM IST

Jahangir Puri Violence Update: जहांगीर पुरी हिंसा मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, ‘मुख्य षड्यंत्रकारियों’ सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

google

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य षड्यंत्रकारियों’ सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इलाके में रविवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही और दंगा रोधी पुलिस सड़कों पर गश्त करती नजर आई और अधिकतर लोग घरों के अंदर ही रहे।

Jahangir Puri Violence: अंसार, असलम को पुलिस कस्टडी में भेजा गया, केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

पुलिस ने बताया कि झड़प के सिलसिले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मामलों को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बीच, तनाव कम करने के लिए पुलिस ने रविवार को अमन समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में शांति बनाए रखने की लोगों से अपील करें।

वहीं इस मामले में 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

End of Feed