Delhi Corona:दिल्ली में कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को दी जाएंगी  'ऑनलाइन योगा क्लासेस' [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 01:41 PM IST

दिल्ली में कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार की दोपहर में एक अहम प्रेस कांफ्रेंस की।

google

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए खास सुविधा का ऐलान किया, उन्होंने कहा कि सभी के पास एक लिंक भेजा जाएगा। जिसके जरिए योग शिविर से जुड़ सकेंगे।

Delhi Corona:दिल्ली में कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को दी जाएंगी  'ऑनलाइन योगा क्लासेस' [VIDEO]

गौर हो कि दिल्ली में कोरोना मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है इस बीच सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस कर इन सुविधाओं के बारे में बताया, दिल्ली सरकार Home Isolation में Corona मरीजों के लिए Online Yoga Classes लाई है।

बताया जा रहा है कि दिन में 8 Classes होंगी, किसी भी क्लास के लिए Free Registration कराए, इसमें 40000 Patients एक साथ कर सकेंगे योग,  इससे Immunity बढ़ेगी और मिलेगी शांति!

End of Feed