Covid surge in Delhi: दिल्‍ली में 900 के करीब पहुंचे नए कोविड केस, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया- क्‍यों आया मामलों में यूं अचानक उछाल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 12:17 PM IST

Delhi Covid-19 surge: दिल्‍ली में 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 496 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद यहां संक्रमण की दर एक फीसदी हो गई है। वहीं देशभर में ओमिक्रोन के मामले 900 का आंकड़ा छूने के करीब है, जिसमें दिल्‍ली टॉप पर है।

google

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक उछाल ने स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर जहां बोझ बढ़ा दिया है, वहीं इसे लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंताओं के बीच दिल्‍ली में रोजाना के कोविड केस बढ़कर 500 के करीब पहुंच गए हैं, जबकि ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले में भी दिल्‍ली टॉप पर है, जिसके देशभर में 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है।

Covid surge in Delhi: दिल्‍ली में 900 के करीब पहुंचे नए कोविड केस, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया- क्‍यों आया मामलों में यूं अचानक उछाल?
Photo Credit: PTI

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने यहां कोविड केस में अचानक आए उछाल के लिए अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों को जिम्‍मेदार ठहराया है, जहां संक्रमण की दर तकरीबन 1 फीसदी हो गई है। कोविड-19 संक्रमण की यह तकरीबन वही दर है, जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान स्थिति विकट हो गई थी और लोग ऑक्‍सीजन के लिए तड़प रहे थे। हालांकि इस बार यहां ओमिक्रोन के किसी भी मरीज को ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखने की आवश्‍यकता नहीं पड़ी है।

End of Feed