Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीड़िताओं के बयान के आधार पर बनाए स्केच से पकड़ा मनचला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 05:49 PM IST

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में लड़कियों से छेड़़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को यह सफलता पीड़िताओं द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर बनाए गए स्केच से मिला। आरोप है कि 40 वर्षीय व्‍यक्ति ने स्कूल की एक कक्षा में जाकर आठ साल की दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया।

google

Delhi Crime:  पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले व्‍यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस को यह सफलता पीड़िताओं के बयान के आधार पर बनाए गए स्केच से मिला। व्‍यक्ति पर आरोप है कि, उसने पूर्वी दिल्ली में नगर निकाय द्वारा संचालित स्कूल की एक कक्षा में कथित तौर पर प्रवेश किया और आठ साल की दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया।

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीड़िताओं के बयान के आधार पर बनाए स्केच से पकड़ा मनचला

इसकी शिकायत मिलने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने पीड़िताओं के बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपी का स्केच बनवाया था। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने वीरवार को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया। अब पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो स्केच में मौजूद व्यक्ति से काफी मिलता-जुलता है।

30 अप्रैल को हुई थी छेड़छाड़ की घटना

End of Feed