Delhi Weather: बदल रहा है दिल्‍ली की मौसम, जानें कब से मिलेगी गर्मी से राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 10:43 PM IST

Delhi Weather: पिछले करीब एक सप्‍ताह से भीषण गर्म और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्‍लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार शाम के बाद आसमान में छाए बादल के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।

google

Delhi Weather: राजधानी दिल्‍ली समेत पूरे एनसीआर को इस समय भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सबसे ज्‍यादा परेशानी पिछले कुछ दिनों से जारी लू के कारण हो रही है। इससे दोपहर के समय बाजारों में सन्‍नाटा छा जाता है और सड़कों पर गर्मी का लॉकडालन लग जाता है। पिछले कई दिनों से रिकार्डतोड़ इस गर्मी को झेल रहे दिल्‍लीवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार दिन में भी लू का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदल जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम के बाद से जहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, वहीं लोगों को लू से भी राहत मिल सकती है। वहीं, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा दर्ज किया गया। जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पहुंच गया। लू के चलते सोमवार को भी आरेंज अलर्ट जारी है।

Delhi Weather: बदल रहा है दिल्‍ली की मौसम, जानें कब से मिलेगी गर्मी से राहत

आसमान में छाए बादल लेंगे गर्मी से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार शाम के बाद से राजधानी के आसमान में बादल दस्‍तक देंगे, जो आगामी तीन दिन तक आसमान में मौजूद रहेंगे। इस दौरान जहां लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी, वहीं लू में भी कमी आएगी। हालांकि इस दौरान बारिश की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद 15 अप्रैल से फिर लू के साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

End of Feed