ठग सुकेश से तिहाड़ जेल में केवल जैकलीन ही नहीं, बल्कि इन चार एक्ट्रेसेस ने भी की थी मुलाकात; मिले थे इतने लाख ₹ और महंगे गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 01:59 PM IST

Sukesh Chandrashekhar News: करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में एक और मोड़ आ रहा है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि तिहाड जेल में बंद ठग सुकेश से कई अभिनेत्रियों ने मुलाकात की थी।   

google

Sukesh Chandrashekhar Latest News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। अभी तक तो यह बात सामने आई थी कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही सुकेश से जेल में आकर मिली थी, लेकिन अब एक और खुलासा हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस और मॉडल निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने भी तिहाड़ जाकर सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की थी। ये चारों कलाकार सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए ठग से मिलने तिहाड़ जेल गए थे।

ठग सुकेश से तिहाड़ जेल में केवल जैकलीन ही नहीं, बल्कि इन चार एक्ट्रेसेस ने भी की थी मुलाकात; मिले थे इतने लाख ₹ और महंगे गिफ्ट
Photo Credit: Instagram

मुलाकात के बदले लाखों रुपये और मंहगे गिफ्ट

पिंकी ने इन अभिनेताओं को अलग-अलग नामों से सुकेश से मिलवाया और उनकी यात्राओं के बदले में उन्हें गुच्ची, एलवी बैग, वर्साचे घड़ी जैसे उपहार और नकद धनराशि प्रदान की थी।  इन चार अभिनेत्रियों में अरुषा पाटिल ने स्वीकार किया कि पिंकी ईरानी ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था, लेकिन उन्होंने तिहाड़ जेल में मुलाकात की खबरों से इंकार किया है। हालांकि, ईडी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि उन्होंने ठग सुकेश से अपने बैंक खाते में पैसे प्राप्त किए थे। बिग बॉस फेम निकी तंबोली के एक बयान के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने उन्हें आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से 'शेखर' कहकर मिलवाया। पिंकी ईरानी ने सुकेश का परिचय दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता और दोस्त के रूप में करवाया था। 

End of Feed