डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ रुपए की फिरौती, पुलिस ने लगाया कॉलर का पता- निकला 10 साल का यूट्यूबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 05:45 PM IST

Haldwani Doctor: हल्द्वानी के एक डॉक्टर को फिरौती के लिए कॉल आया, जिसमें 3 करोड़ रुपए की मांग की गई। बाद में जब पुलिस ने कॉलर का पता किया तो वो 10 साल का यूट्यूबर निकला।

google

9 मई को उत्तराखंड के हल्द्वानी के एक डॉक्टर के पास 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का कॉल आया। फोन करने वाले ने डॉक्टर को पैसे न देने पर के बेटे का अपहरण करने की धमकी दी। अंतत: पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का 10 साल का यूट्यूबर निकला।

डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ रुपए की फिरौती, पुलिस ने लगाया कॉलर का पता- निकला 10 साल का यूट्यूबर

पुलिस ने लड़के का फोन इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर रखने के बाद उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस डॉक्टर से फिरौती मांगी गई, उसकी पहचान डॉक्टर वैभव कुच्छल के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले में पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है। कुच्छल ईएनटी विशेषज्ञ हैं। उनका रामपुर रोड पर एक अस्पताल है। 

डॉ. कुच्छल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 9 मई की शाम को एक अज्ञात नंबर से 3 करोड़ रुपए की मांग की गई। ऐसा न करने पर उनके बेटे का अपहरण करने की धमकी दी। फोन करने वाले ने फिर डॉक्टर के नंबर पर कॉल की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में पुलिस ने डॉक्टर को धमकाने और उनसे 3 करोड़ रुपए मांगने का मामला दर्ज किया।

End of Feed