Lucknow Murder:अवैध संबंधों के चलते लखनऊ में हुई महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की हत्या,तहसीलदार निकला हत्यारा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 01:16 PM IST

Constable Ruchi Singh Murder Case: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की लाश नाले में मिलने के केस खुलासा और गिरफ्तारी हुई है, इस केस में पुलिस तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

google

नई दिल्ली:  लखनऊ में पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल की हत्या के आरोप में तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव और पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल का शव संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पास एक नाले में मिला था।

Lucknow Murder:अवैध संबंधों के चलते लखनऊ में हुई महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की हत्या,तहसीलदार निकला हत्यारा!

वह 13 फरवरी से लापता थी।पुलिस के मुताबिक पद्मेश की पांच साल पहले मृतक कांस्टेबल रुचि सिंह से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी।

दोनों रिलेशनशिप में थे और पति को तलाक देने के बाद रुचि ने पद्मेश पर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

End of Feed