Ayodhya Crime News: अयोध्या में प्रेग्नेंट टीचर की चाकू मारकर हत्या, अखिलेश यादव ने यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 07:45 AM IST

Ayodhya Crime News: अयोध्या में बुधवार को एक 31 साल की प्रेग्नेंट टीचर की चाकू मारकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है और हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

google

 Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार दोपहर के समय अज्ञात हमलावरों ने 31 साल की महिला टीचर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़िता की पहचान उमा नाथ वर्मा की पत्नी सुप्रिया वर्मा के रूप में हुई है। अयोध्या के पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एक गर्भवती टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से हत्या कर दी. ये घटना अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के श्री राम पुरम कॉलोनी में हुई, जब टीचर अपने घर में अकेली थी।

 Ayodhya Crime News: अयोध्या में प्रेग्नेंट टीचर की चाकू मारकर हत्या, अखिलेश यादव ने यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Photo Credit: ANI

हमलावरों को जल्द पकड़ने का पुलिस ने दिया आश्वासन

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है और हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यूपी के सुल्तानपुर जिले के पठानपुर अतरौली निवासी टीचर सुप्रिया वर्मा यहां अपने पति और सास के साथ रहती थीं। पति उमेश वर्मा भी टीचर हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बुधवार करीब 11 बजे पति उमेश चंद वर्मा अपनी पत्नी को घर में अकेला छोड़कर मां के साथ बैंक गए थे। वहां से लौटने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि पत्नी खून से लथपथ थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घोषित किया कि सुप्रिया को मृत लाया गया था। सुप्रिया के शरीर पर चाकू के घाव के निशान पाए गए।

End of Feed