मध्य प्रदेश: राजगढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद गांव में 8 थानों की पुलिस तैनात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 06:43 AM IST

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दो पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों औऱ वाहनों में आग लगा दी।

google

Rajgarh Clash Updates: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दो पक्षों में हुए विवाद ने ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने कई घरों औऱ वाहनों में आग लगा दी। मामले को बढ़ता देख जब पुलिस पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों पर भी जमकर पत्थरबाजी की। जिसके बाद 8 थानों की पुलिस बुलाकर गांव में तैनात की गई है। साथ शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला है और थोड़ी देर में पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

मध्य प्रदेश: राजगढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद गांव में 8 थानों की पुलिस तैनात
Photo Credit: ANI

हालात नियंत्रण में

राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा, 'करेड़ी गांव में दो गुटों में झड़प हो गई। एक दुकान और 2-3 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है। हमने आंसू गैस के गोले छोड़ कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति नियंत्रण में है।'

End of Feed